Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Janjgir-Champa

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: अमन प्रताप सिंह बने BJYM छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व के भरोसे से संगठन में उत्साह की नई लहर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने अमन प्रताप सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अमन प्रताप सिंह लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। संगठन में रहते हुए उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ किया है। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, सक्रिय सहभागिता और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

खास बात यह है कि जांजगीर–चांपा जिले के एक युवा कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय युवाओं का मानना है कि इससे जिले के युवाओं को संगठन से जुड़ने और सक्रिय राजनीति में आगे आने की नई प्रेरणा मिलेगी।

नियुक्ति की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवा साथियों द्वारा अमन प्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे युवा शक्ति पर भरोसे का प्रतीक बताया है।

इस अवसर पर अमन प्रताप सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने और भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button