Advertisment
Durg–Bhilai

भिलाई में ‘ब्रह्म प्रकाश’ पत्रिका का भव्य विमोचन: संत-महंतों व गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति, समाज की सांस्कृतिक व बौद्धिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच

भिलाई के स्मृति नगर में सरयूपारी ब्राह्मण समाज द्वारा ‘ब्रह्म प्रकाश’ पत्रिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संत-महंतों और समाज के प्रमुख गणमान्यजनों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज (पीठाधीश्वर, श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ) शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने की।

इस अवसर पर प्रभूनाथ मिश्रा, चंद्रशेखर पांडे, उमेश कुमार शुक्ला, नागेंद्र पांडे, शंकर चरण पांडे और संजय पांडे सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने ‘ब्रह्म प्रकाश’ पत्रिका को समाज के विचारों, परंपराओं और मूल्यों के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बताया। साथ ही समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और बौद्धिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button